|| हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2024 | HP Parvat Dhara Yojana | हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना का उद्देश्य | Objective of Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana | पर्वत धारा योजना हिमाचल प्रदेश 2024 के लाभ | Benefits of Parvat Dhara Yojana Himachal Pradesh 2024 ||
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के जल स्रोतों का संग्रहण और प्रबंधन करने के लिए लक्ष्य से HP Parvat Dhara Yojana को लागू किया है। यह योजना प्रदेश के लाहौल और स्पीति मंडलों को छोड़कर अन्य सभी 10 मंडलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नियोजित की जाएगी। क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी इलाका में आता है और जिस तरह से प्रदेश में जल की बर्बादी हो रही है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले समय में जलस्तर अधिक निचले स्तर पर चला जाएगा।
जिससे पानी की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने Himachal Pradesh Mountain Section Scheme 2024 को लागू किया है। हम आपको इस लेख में हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2024 योजना के बारे में पूरी जानकारी शेयर करेंगे। जिससे आप इस योजना के बारे में अच्छे से जान सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2024 | Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana 2024
Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana 2024 को पानी के हो रहे दुरुपयोग को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 10 मंडलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। जिसके माध्यम से 110 छोटे छोटे तालाब विभिन्न प्रकार के 600 चेक डैम, चेक वॉल और 12000 कन्टूर ट्रैंच का निर्माण भी किया जाएगा।
इस योजना में लगभग 2 करोड़ 76 लाख रुपए का खर्च आएगा। हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2024 का नोडल विभाग जल शक्ति विभाग है साथ ही बन विभाग भी इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभा रहा है। प्रदेश में दो तिहाई भूभाग में वन और 27 परसेंट भूभाग हरित आवरण से ढका है।
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना |
राज्य | हिमचाल प्रदेश |
साल | 2024 |
लाभ | वन क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाकर आसानी प्रदान करना। |
उद्देश्य | राज्य के वन क्षेत्र में जल स्तर को बढ़ाना |
बजट | 2 करोड़ 76 लाख रुपए |
अधिकारिक वेबसाइट | http://himachalpr.gov.in/ |
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना | Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana
इस योजना को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना को घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य के वन क्षेत्र में जल स्तर को बढ़ाना है। क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाकर आसानी से फसलें उगाई जा सकती हैं। इसमें 10 मंडल योजनाओं को शामिल किया गया है। इसकी अधिकारिक वेबसाइट himachalpr.gov.in को भी लांच कर दिया हैं।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना के तहत शामिल वन मंडल
इस योजना के तहत निम्नलिखित वन मंडल को शामिल किया गया है। जिनको आप इस लिस्ट में देख सकते हैं जैसा कि मैंने आपको बताया कि इसमें 10 वन मंडल को शामिल किया गया है। उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं।
- पार्वती
- जोगिंद्रनगर
- डलहौज़ी
- नूरपुर
- बिलासपुर
- नाचन
- हमीरपुर
- ठियोग
- नालागढ़
- राजगढ़
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना का उद्देश्य | Objective of Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana
माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने पर्वत धारा योजना हिमाचल प्रदेश को शुरू करने की घोषणा अपने राज्य के जल स्तर में सुधार और जल संरक्षण में परिवर्तन लाने के लिए की है। इससे प्रदेश में ढलान क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल संग्रहण का निर्माण कार्य किया जाएगा तालाबों के निर्माण से राज्य के जल स्तर में काफी सुधार आने की संभावना है।
इस योजना को केवल 10 जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, जोगिंदर के साथ अन्य कई इलाकों में छोटे बड़े तालाब, डैम, चेक वाल एवं कंटूर ट्रैन का निर्माण किया जाएगा। क्योंकि यहां पर वन क्षेत्र ज्यादा हैं इसीलिए सिंचाई के लिए अधिकतम पानी की आवश्यकता पड़ती है। इस योजना का उपयोग कर जल स्रोतों का संवर्धन करके जल की कमी को दूर किया जाएगा।
पर्वत धारा योजना हिमाचल प्रदेश 2024 के लाभ | Benefits of Parvat Dhara Yojana Himachal Pradesh 2024
पर्वत धारा योजना हिमाचल प्रदेश के लाभ आप नीचे जान सकते है।
- इस योजना का लाभ मुख्य रूप से 10 वन मंडलों को मिलेगा। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं बिलासपुर, जोगेंद्रनगर, हमीरपुर, पार्वती, नाचन, नूरपुर, राजगढ़, नालागढ़ एवं डलहौजी।
- इन सभी पर मंडलों में इस योजना के अंतर्गत 110 छोटे छोटे तालाब, विभिन्न प्रकार के 600 चेक डैम व चेक वॉल और 12000 कन्टूर ट्रैंच का निर्माण कराने की बात की गई है।
- इस योजना के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- इससे जल और मिट्टी दोनों को संरक्षित कर राज्य में लंबे समय तक जल की आपूर्ति की जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना की विशेषताएं | Features of Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana
इस योजना की क्या-क्या विशेषताएं हैं उसके महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं जिनके बारे में आप जान सकते हैं
- इस योजना की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा की गई थी।
- इस योजना को प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिलों को छोड़कर अन्य सभी तहसीलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।
- इस योजना को पूरा करने के लिए 2 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किया जाएगा।
- जैसा कि आप जानते हैं हिमाचल प्रदेश के दो तिहाई भाग में वन है, और 27% भाग हरियाली से भरा हुआ हैं।
- वन विभाग भी इस योजना में क्रियान्वयन कार्य करेगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के जल स्रोतों का संग्रहण प्रबंधन और संरक्षण किया जाएगा।
- पूरे राज्य में पौधारोपण भी कराए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना में जल स्तर को कैसे बढ़ाया जाएगा?
आप सभी लोगों के मन में बार-बार एक ख्याल आ रहा होगा कि इस योजना के अंतर्गत जल स्तर को कैसे बढ़ाया जाएगा? तो हम इसका जवाब यहां पर आपको देंगे। तो आप हमारे पूरे लेखकों पढ़ें सरकार द्वारा इस योजना के तहत जल स्तर को बढ़ाने के लिए विभिन्न छोटे-छोटे चेक डैम, चेक वॉल और 12000 कन्टूर ट्रैंच का निर्माण किया गया है।
इसके माध्यम से भूमि में जल को अधिक समय तक रोका जाएगा। इस प्रकार से मुद्रा एवं जल संसाधनों में सुधार आने और जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। और लोगों को खेती के सिंचाई के लिए पर्याप्त जल भी मिल सकेगा। मैं सरकार के इस काम की सराहना करता हूं। अगर यह योजना हिमाचल प्रदेश में लागू हो जाती है। तो काफी जल का संरक्षण किया जा सकेगा। और इसके माध्यम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई करने के लिए जल भी मिल पाएगा।
संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Related FAQ
पर्वत धारा योजना को किस प्रदेश द्वारा शुरू किया गया है?
इस योजना को हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किया गया है।
पर्वत धारा योजना को किसके द्वारा घोषित किया गया है?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा इस योजना को घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना का क्या उद्देश्य है?
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में जल के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना का लाभ किन वन मंडलों को मिलेगा?
इस योजना का लाभ बिलासपुर, हमीरपुर, पार्वती, नाचन, राजगढ़, नालागढ़, थ्योग, नूरपुर, जोगिंद्रनगर, डलहौजी वन मंडलों को मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना की क्या विशेषताएं हैं?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पौधारोपण कर जंगलों में सिंचाई करना है। इसके माध्यम से जंगल क्षेत्रों में सिंचाई की जा सकेगी और पानी का सदुपयोग किया जा सकेगा।
निष्कर्ष
दोस्तों, पर्वत धारा योजना के माध्यम से वन मंडल क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके अलावा इससे जल का संरक्षण भी हो सकेगा। इस योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा घोषित किया गया है। इसके माध्यम से राज्य के वन क्षेत्र में जल स्तर को बढ़ावा दिया जाएगा। मैं आशा करता हूं आपको हमारा लेख हेल्पफुल साबित हुआ होगा।