Love stories in Hindi-भारत के युवक और लंदन की युवती की प्रेम कहानी।

Love stories in Hindi

Love stories in hindi-भारत के युवक और लंदन की युवती की प्रेम कहानी।
किसी ने बहुत कमाल की बात कही है-
  • जिन्दगी के किताब में नयी कवर चढ़ाइए लेकिन उससे पहले बिखरे हुए पन्नो को बहुत प्यार से चिपकाइए।

यकिन हो तो कोई भी रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है।

दोस्तों यदि आप एक love stories in Hindi की तलाश में हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं मैं पूरी उम्मीद से कहती हूँ कि यह Love stories in Hindi आपको जरूर पसंद आएगी।

pexels-photo-556667-compressed-9375802

Love stories in Hindi का शीर्षक-भारत और लंदन के बीच की प्रेम कहानी।

एक छोटी सी कहानी है सच्ची प्रेम कहानी ओडिशा मे रहने वाले प्रद्युम्न की।ये लड़का वहां रहता था, इसे और इसके परिवार को लोग नीच जाती का समझते थे और इसके साथ भेदभाव करते थे।

ये लोग बहुत गरीब थे लेकिन इसके माँ बाप इसे पढ़ाना चाहते थे इस वजह से इसके परिवार ने थोड़े पैसे इकठ्ठा करके दिल्ली भेज दिया।

दिल्ली आकर प्रद्युम्न ने आर्ट्स के एक कॉलेज में नामांकन लिया, वहाँ रहकर ये लड़का portrait बनाने लगा और इसकी portrait ने कमाल करना शुरू किया, पूरी दुनिया में  इसके portrait की लोगों ने तारीफ की।


यहां तक कि लंदन मे रहने वाली 19 वर्षीय की एक लड़की को इस लड़के की portrait बहुत पसंद आई, और इसने सोचा कि वह इस लड़के से मिलेगी।

कुछ दिनो के बाद वह लड़की प्रद्युम्न से मिलने के लिए भारत आ गयी, यहाँ आकर उसने प्रद्युम्न से कहा कि वह इससे portrait बनवाना चाहती है
Love stories in Hindi – एक स्कूल की दर्द भरी प्रेम कहानी। 
कमाल की बात ये थी कि पहली नजर में प्रद्युम्न को इस सुन्दर लड़की से प्यार हो गया, इसने अपनी पूरी ताकत लगा दी बहुत मेहनत से इसने उस लड़की की portrait बनायी। portrait इतनी ज्यादा सुंदर बनी थी कि उस लड़की को भी प्रद्युम्न से प्यार हो गया।

इनदोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ी, उस लड़की ने भी अपना एक भारतीय नाम रख लिया जो कि चारुलता था। दोनों ने कुछ ही दोनों में शादी कर ली वो भी भारतीय परम्परा से।

लेकिन अब समय आया जुदाई का। उस लड़की को वापस लंदन जाना था। उसने बोला कि तुम्हें अपनी पढ़ाई पूरी करके मेरे पास आना होगा लंदन और इतना कहके वह चली गयी। प्रद्युम्न ने भी उससे वादा किया कि वह जरूर आएगा।

लंदन पहुंचने के बाद प्रेम पत्र इधर उधर होने लगे। प्रद्युम्न यहां से प्रेम पत्र भेजता और वो लड़की लंदन से।

एक दिन उस लड़की ने लिखा कि मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है, मैं तुम्हारे लिए एक टिकिट भेज रही हूँ तुम ये टिकिट ले लो और यहाँ मेरे पास आ जाओ लेकिन इधर से प्रद्युम्न ने जवाब में लिखा कि मैं तुम्हारे पास आऊंगा लेकिन अपने पैसे से, तुम्हें टिकिट भेजने की जरूरत नहीं है।

उस दौर में हवाई यात्रा करना पैसे इकट्ठा करना बहुत ज्यादा मुश्किल था। प्रद्युम्न ने बहुत मेहनत की, पूरी ताकत लगा दी लेकिन वह इतने पैसे जमा नहीं कर पाया कि वह लंदन जा सके।

इसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसने एक दूसरा उपाय सोचा। इसने जितने सारे portrait बनाए थे सबको बेच डाला और इसके पास जितना भी सामान था सबको बेच डाला।

उस पैसों से इसने एक साइकिल खरीदी और साइकिल से ही इसने लंदन जाने का फैसला ले लिया। 8 देशों की यात्रा करके 4 महीनो और 3 हफ्तों में यह लंदन पहुंचा। बीच में साइकिल कई बार टूटी भी, खाने के लिए भी बहुत कुछ नहीं था फिर भी प्रद्युम्न अपने प्यार से मिलने के लिए लंदन पहुंच गया।

man-person-summer-driving-compressed-5214198


जब यह लंदन पहुँचा तो कुछ पुलिस ऑफिसर ने इसे रोका और तब इसने अपनी सारी कहानी बतायी। पुलिसवाले सभी चौंक गए कि कैसे कोई व्यक्ति साइकिल चलाकर यहां पहुंच सकता है।


ये बात पूरे लंदन में हवा की तरह फैल गयी। उस लड़की को भी यह बात पता चली और वह इससे मिलने के लिए दौड़ी चली आई। इस तरह के प्यार को देखकर उस लड़की के घर वाले भी प्रद्युम्न को स्वीकार किया।

इनदोनों की शादी को 40 साल हो चुके है और दो बच्चे भी है। जब भी प्रद्युम्न भारत आते हैं तो अपने गांव जरूर जाते हैं और जहाँ उस गांव में इन्हे नीच जाती का समझकर इनसे भेदभाव किया जाता था, अब वही गांव वाले इनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करते हैं।

  

इस love stories in Hindi से सीख –

  • प्यार करो इतना कि दुनिया करना चाहे जितना।
  • दोस्तों प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास होता है, इसमें इतनी ताकत होती है कि लोग अपने प्यार को हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसके लिए लोग सही या गलत नहीं समझते।
  • प्यार’ क़ुदरत द्वारा इंसान को दिया गया सबसे अनमोल तोहफ़ा है। प्यार तो एक अनुभव है, जो जरूरी नहीं कि सभी के मन मे एक बराबर और एक साथ हो। लेकिन अगर आपके मन मे किसी के लिए प्यार है, आप किसी की ख़ुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार है तो आप प्यार में हैं।

किसी के द्वारा मिला प्यार आपको शक्ति देता है और जब आप किसी से प्यार करते है तो आपको हिम्मत मिलती है|

यदि आपको यह love stories in hindi पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके बताए और इस कहानी को अपने प्यार के साथ शेयर जरूर करें।

Tags-love stories in hindi, hindi love stories,stories in hindi love. 

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comment (1)

Leave a Comment